भारतीय वन्य जीव वैज्ञानिकों के एक शोध ने प्रदेश में तेंदुओं और मानव के बीच संघर्ष को कम करने की राह दिखाई है। इस शोध से साबित हुआ है कि घरों के पास भरपूर अचानक तेज रोशनी करने वाली फाक्सलाइट तेंदुओं को दूर रखती है।
तेंदुओं और मानव संघर्ष को कम करने के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिकों ने पौड़ी जिले के एकेश्वर, पाबौ, पौड़ी और खिर्सू विकासखंड में फॉक्स लाइट का इस्तेमाल किया गया। यह एक तरह की अचानक तेज रोशनी वाली लाइट है। 2017 से लेकर 2019 तक की अवधि में किए गए परीक्षण से पाया गया कि यह लाइट तेंदुओं को घरों से दूर रखती है।