साबिर पाक के सालाना उर्स में रौनक बढ़ने लगी है। उर्स अपनी रंग पर पहुंचता जा रहा है। दुकानदारों ने साबिर पाक के उर्स में दरगाह में पेश होने वाली चादरें, फूल, इलायची दाना, सोहन हलवा आदि की दुकानें सजानी शुरू कर दी है।
दुकानदार अपनी दुकानों में जायरीनों को आकर्षित करने के लिए उन्हें नई चादरों और खूबसूरत गुलाब के फूलों से सजा रहे हैं। वैसे तो फूल, चादर, इलायची दाना एवं सोहन हलवा बेचने का ठेका दरगाह से ठेकेदार नीलामी में छुड़ाते हैं।
ठेकेदार ही चादर और फूल बेच सकते हैं, लेकिन उर्स के दौरान चांद की एक तारीख से 20 तारीख तक कोई भी चादर, फूल एवं इलायची दाना बेच सकता है। उर्स में जगह-जगह चादर फूल की दुकानें सजने लगी हैं। जायरीन दुकानदारों से चादरें, फूल, अगरबत्ती दुकानों से लेकर दरगाह में पेश कर रहे हैं।