फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ऊर्जा पावर पैंथर के गेंदबाजों ने दिखाया कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग में खेले गए चार मुकाबले
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

देहरादून। डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग में बुधवार को चार मुकाबले खेले गए। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में दिन का पहला मैच ऊर्जा पावर और यूके ट्रेजरीज के मध्य खेला गया। इस मैच में ऊर्जा पावर पैंथर के गेंदबाजों ने कमाल दिखाया और टीम को 107 रनों से जीत दिलाई। शानदार प्रदर्शन के लिए अरुण गौर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

उधर राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा मैच एचडीआर थंडर कॉप्स और बीएन वॉरियर्स के मध्य खेला गया। इसमें बीएन वॉरियर्स ने पांच विकेट से जीत दर्ज की और अंशुल पांडे मैन ऑफ द मैच बने। तीसरा मैच एफडीए लीजेंड व उतरी इरीगेशन की टीम के बीच खेला गया। इसमें एफडीए की टीम ने 70 रनों से जीत हासिल की और मनोज नेगी मैन ऑफ द मैच चुने गए। दिन का आखिरी मैच सचिवालय सुपर किंग्स व सिडकुल के मध्य खेला गया। इसमें सचिवालय ने 53 रनों से जीत हासिल कर मैच अपने नाम किया। इस मैच में अर्जुन पुन मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें