देहरादून। किसी जगह पर यदि ट्रांसफार्मर खराब हो जाए या अन्य कोई समस्या आये तो इसके लिए विभाग मोबाइल ट्रांसफार्मर ट्राली से बिजली आपूर्ति सुचारु कराता है। गर्मियां जैसे ही शुरू होती हैं तो इनकी मांग काफी बढ़ जाती हैं। लेकिन दून में मोबाइल ट्रांसफार्मर ट्राली ही पंचर पड़ी है। ट्रांसपोर्ट नगर के बिजली घर के बाहर खड़ी मोबाइल ट्रांसफार्मर ट्राली ही पंक्चर खड़ी है। इसके साथ ही ट्राली में जंक लगा हुआ है। ऐसे में यदि क्षेत्र में किसी ट्रांसफार्मर में कोई समस्या आती है तो लोगों को आपूर्ति के लिए परेशान होना होगा। जेई विमल ने बताया कि ट्रांसफार्मर ट्राली बिजलीघर के बाहर ही खड़ी है। किसी ट्रांसफार्मर में कोई समस्या आती है तो ट्राली को भेजा जाता है। ट्रांसफार्मर ट्राली में कोई कमी है तो उसे सही कराया जाएगा।