फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Result: उत्तराखंड की शिल्पा चौहान ने पहले प्रयास में पाई सफलता, बनीं जौनसार बावर की पहली महिला IAS अफसर

Tue, 22 Apr 2025 09:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, त्यूनी(देहरादून)

सार

शिल्पा चौहान ने डीएवी कॉलेज देहरादून से स्नातक करने के बाद दिल्ली से एक साल कोचिंग की। अब उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता पाई।
विज्ञापन
शिल्पा चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के त्यूनी में ग्राम शेडिया निवासी शिल्पा चौहान ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता पाकर इतिहास रच दिया। वह जौनसार बावर की पहली महिला आईएएस अधिकारी होंगी।

विज्ञापन


शिल्पा चौहान ने त्यूनी तहसील के साथ पूरे जौनसार बावर का नाम रोशन किया है। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में 188वीं रैंक हासिल की है। शिल्पा चौहान की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में हुई।

इसके बाद उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करके ठियोग व बिलासपुर से कक्षा 10 और 12 वीं की पढाई की। इसके बाद उन्होंने स्नातक डीएवी से करने के बाद दिल्ली से एक साल कोचिंग की।
विज्ञापन


UPSC Result: उत्तराखंड की अंजू भट्ट ने पास की सिविल सेवा परीक्षा, घर पर की तैयारी, चौथे प्रयास में पाई सफलता

विज्ञापन

पहले ही प्रयास में पाई सफलता

उन्होंने पहले ही प्रयास में परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनके पिता राजेंद्र सिंह चौहान भारतीय सेना में सेवारत हैं। आजकल वह दिल्ली में तैनात हैं। उनकी माता संगीता चौहान गृहणी हैं।

23 वर्षीय शिल्पा चौहान के परीक्षा पास करने पर क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह, विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, मधु चौहान, रामशरण नौटियाल आदि जनप्रतिनिधियों समेत क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई भी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें