विकासनगर। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के शंकरपुर स्थित बंद मकान से आभूषण चोरी हो गए। मकान मालिक ने शुक्रवार को पुलिस को शिकायत दी। उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के बेहट के जहांनपुर निवासी स्वराज सिंह ने बताया कि शंकरपुर में उनका मकान है। 25 फरवरी को उनकी माता की मृत्यु हो गई थी। उनको सहारनपुर जाना पड़ा। वह छह मार्च को वापस आए तो देखा कि मकान के दरवाजे का ताला टूटा था। घर से चांदी की तीन पायल, एक छोटी पायल, पांच चांदी के सिक्के, एक सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, लाॅकेट, दो नोजपिन, चार कडोली, 10 जोड़ी बिछुवे, दो चांदी की छोटी चेन, चार चांदी के कड़े, पांच चांदी की अंगूठी चोरी हो गई। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। संवाद