फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Civil Services Exam 2019 Result: एलआईसी एजेंट की बेटी ने दूसरे प्रयास में पास की सिविल सेवा परीक्षा

Wed, 05 Aug 2020 02:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सिविल सेवा परीक्षा में भानू ने पाई ऑल इंडिया 618वीं रैंक
विज्ञापन
भानू सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल सेवा परीक्षा में देहरादून निवासी भानू सिंह ने ऑल इंडिया 618वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस कामयाबी पर पूरे परिवार में खुशी की लहर है। भानू के पिता यशवंत सिंह एलआईसी एजेंट हैं जबकि मां गीता सिंह गृहिणी हैं। भानू ने सेंट मैरी बिजनौर से कक्षा छह तक की पढ़ाई की।

विज्ञापन


इसके बाद सेंट ज्यूड्स स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई की। उन्होंने 10वीं में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके बाद भानू ने सेंट जोजेफ्स एकेडमी से 95 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास की। फिर लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वूमन से सांख्यिकी में बीएससी ऑनर्स किया।

यह भी पढ़ें: UPSC Civil Services Exam 2019 Result : परीक्षा परिणाम घोषित, उत्तराखंड के शुभम ने हासिल की 43वीं रैंक
विज्ञापन


इसके बाद कैंपस लॉ सेंटर दिल्ली विवि से एलएलबी पास की। भानू तीन बहन और एक भाई में दूसरे नंबर की है। उनकी बड़ी बहन सुप्रिया सिंह एलएलबी पास है और इन दिनों पीसीएस-जे की तैयारी कर रही है। छोटी बहन आयुषी अहलावत दून मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रही है। छोटा भाई पुरु राजकुमार भी एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन

दूसरे प्रयास में पाई सफलता

भानू ने बताया कि उन्होंने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। इससे पहले उन्होंने जब परीक्षा दी थी कि प्री या मुख्य परीक्षा तक नहीं पहुंच पाई थी। बावजूद इसके उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से ही सिविल सेवा के क्षेत्र में जाने का जूनून था। दिल्ली से लॉ करने के बाद यह जुनून और बढ़ गया। उनसे इंटरव्यू में महिलाओं से संबंधित, हरियाणा, पंजाब में पराली जलाने से संबंधित, सीएए और मी टू से जुड़े सवाल पूछे गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें