फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आयोग में सुनवाई के दौरान बैंक कर्मचारी ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग कार्यालय में सुनवाई के दौरान एक बैंक कर्मचारी ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि बैंककर्मी ने आयोग अध्यक्ष के साथ गाली-गलौच करते हुए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। बैंककर्मी मौकेे से कुछ दस्तावेज लेकर फरार हो गया। इस संबंध में आयोग के अध्यक्ष ने डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

डालनवाला कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि राज्यमंत्री एवं आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बैंककर्मी मोहित कुमार अंतिवाल निवासी सुद्दोवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कर्मचारी मोहित कुमार का बैंक ने किसी दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया है। इस संबंध में मोहित ने आयोग में शिकायत की थी। 14 दिसंबर को ईसी रोड स्थित आयोग के कार्यालय में इसी मामले में सुनवाई चल रही थी। आरोप है कि इस दौरान मोहित ने सरकारी कार्य में बाधा डाली। आयोग के अध्यक्ष समेत अन्य स्टाफ के साथ गाली-गलौच की। आयोग अध्यक्ष ने बताया कि मोहित के विरुद्ध पेश की गयी मेल की प्रति को भी उससे छीनने का प्रयास किया और कार्यालय से फरार हो गया। आरोप है कि मोहित ने दस अक्तूबर को भी कार्यालय की ई-मेल आईडी पर मेल भेजकर अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें