फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। युवती की मौत पर उसके परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों को समझाने के बाद ही मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

पटेलनगर क्षेेेत्र में मृत्युंजय क्रिटिकल हॉस्पिटल में परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सोमवार शाम को हंगामा कर दिया। बाजार चौकी प्रभारी नवीन जोशी ने बताया कि आशा रावत (26) पुत्री विक्रम सिंह निवासी ब्रह्मपुरी को एमसीएच हॉस्पिटल में रविवार रात में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान सोमवार शाम को युवती की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती के पेट में इंफेक्शन की वजह से उसे भर्ती कराया गया था। लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पूछताछ व जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें