फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए आवेदन शुरू, पुराने का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। समाज कल्याण विभाग ने वर्ष 2020-21 की एससी-एसटी स्कॉलरशिप की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। मगर अभी तक पिछले साल के आवेदनों का सत्यापन शुरू तक नहीं हो सका है। स्कूल-कॉलेज बंद होने के चलते सत्यापन के शुरू होने की समयसीमा भी साफ नहीं है। ऐसे में पिछले साल के हजारों छात्रों का स्कॉलरशिप का इंतजार और बढ़ सकता है।
विज्ञापन

वर्ष 2019-20 के लिए जिलेभर से करीब 6 हजार से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किए हैं। इन आवेदनों का विभाग द्वारा स्कूल-कॉलेज में जाकर भौतिक सत्यापन किया जाना है। भौतिक सत्यापन के बिना स्कॉलरशिप नहीं दी जा सकती। वहीं, स्कूल-कॉलेज बंद होने से विभाग सत्यापन नहीं कर पा रहा है। अभी तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी तय नहीं हो सकी है। इसके चलते पिछले साल के हजारों आवेदनकर्ता महीनों से स्कॉलरशिप के लिए तरस रहे हैं। इनमें कई छात्र ऐसे हैं जिनका कोर्स भी पूरा हो चुका है, लेकिन उन्हें अपनी जेब से फीस चुकानी पड़ी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी हेमलता पांडेय ने कहा कि वर्ष 2019-20 के छात्रवृत्ति आवेदनों के भौतिक सत्यापन न होने के कारण पिछली स्कॉलरशिप का भुगतान नहीं किया जा सका है। प्रयास है कि कोई समाधान निकाला जा सके।
15 नवंबर तक करें आवेदन
हेमलता पांडेय ने कहा कि वर्ष 2020-21 की स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 15 नवंबर तय की गई है। नए व पिछले सत्र के छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें