144 करोड़ रुपए की बहु अपेक्षित मसूरी पुनर्गठन पेयजल परियोजना के भूमि पूजन कार्यक्रम में हंगामा हो गया। भूमि स्वामी और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों पर कार्यक्रम की सूचना न देने का आरोप लगाया।
साथ ही भूमि अधिग्रहण और मुआवजा देने की कार्रवाई न किए जाने पर लोगों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की और जमकर हंगामा किया। मसूरी विधायक गणेश जोशी द्वारा ग्रामीणों को बड़ी मुश्किल से शांत कराया गया।
वहीं दूसरी ओर टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने भी इस मामले में कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इसकी शिकायत केंद्रीय स्तर पर करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि विभाग के कुछ अधिकारी उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।