फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मानदेय में बढ़ोतरी न होने से 22 हजार उपनल कर्मियों के हाथ लगी निराशा, बढ़ रहा आक्रोश

Sat, 12 Nov 2022 10:24 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रमोद गुसाई ने बताया कि पिछले 17 वर्षों से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को बहुत कम मानदेय मिल रहा है, जबकि उन्हीं पदों में कार्यरत नियमित कर्मचारियों के वेतन में 10 गुना अधिक वृद्धि हुई है, जबकि दोनों एक जैसा कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
money new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य स्थापना दिवस पर मानदेय बढ़ोतरी की आस लगाए 22 हजार उपनल कर्मियों को निराशा हाथ लगी है। वर्ष 2019 के बाद आज तक मानदेय में वृद्धि नहीं हुई है, जिससे कर्मचारियों को 10 से 12 हजार रुपये के मानदेय पर गुजारा करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


उपनल कर्मचारी संगठन के उपाध्यक्ष पूरन भट्ट ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में उपनल से संविदा पर कार्यरत 22 हजार कर्मचारियों को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सरकार से मानदेय बढ़ोतरी की आशा थी। सरकार की ओर से पूर्व में उपनल कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा स्थापना दिवस के अवसर पर ही की गई थी।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  महिला सुरक्षा को लेकर आज ऐप लांच करेंगे मुख्यमंत्री धामी, बाल अपराधों की भी करेंगे समीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस प्रकार महंगाई भत्ता के आदेश नियमित कर्मचारियों के लिए किए गए, ठीक उसी प्रकार संविदा कर्मचारियों के लिए भी प्रतिवर्ष महंगाई सूचकांक के आधार पर मानदेय में वृद्धि करनी चाहिए। संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रमोद गुसाई ने बताया कि पिछले 17 वर्षों से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को बहुत कम मानदेय मिल रहा है, जबकि उन्हीं पदों में कार्यरत नियमित कर्मचारियों के वेतन में 10 गुना अधिक वृद्धि हुई है, जबकि दोनों एक जैसा कार्य कर रहे हैं। मानदेय बढ़ोतरी नहीं होने से कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें