फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand : बड़ी संख्या में सचिवालय कूच करने पहुंचे उपनल कर्मी, बैरिकेड लगाकर रोक रही पुलिस से धक्कामुक्की

Mon, 11 Nov 2024 02:57 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कर्मचारियों का कहना है कि हाईकोर्ट ने 2018 में उपनल कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन देने और नियमितीकरण के लिए नियमावली बनाने का फैसला सुनाया था, लेकिन राज्य सरकार ने इस फैसले पर अमल न कर इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की।
विज्ञापन
सचिवालय कूच के लिए जाते उपनल कर्मचारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेशभर से राजधानी पहुंचे बड़ी संख्या में उपनल कर्मचारियों ने सचिवालय कूच के लिए हुंकार भरी। इस दौरान उपनल कर्मियों को पुलिस ने सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग कर आगे बढ़ने से रोक दिया। जिसके बाद संगठन के लोग सुभाष रोड पर सड़क पर ही बैठ गए।

विज्ञापन


राज्य निगम कर्मचारी महासंघ और हाईड्रो इलेक्टि्रक इंपलाइज यूनियन ने भी कर्मचारियों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल के मुताबिक हाईकोर्ट ने 2018 में उपनल कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन देने और नियमितीकरण के लिए नियमावली बनाने का फैसला सुनाया था, लेकिन राज्य सरकार ने इस फैसले पर अमल न कर इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की।

ये भी पढ़ें...Tehri: ततैयों ने दो भाइयों पर किया हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर, जंगल में बकरियां चराने गए थे दोनों
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भर के उपनल कर्मचारियों में नाराजगी
सुप्रीम कोर्ट सरकार की एसएलपी खारिज कर चुका है। इसके बाद भी सरकार की ओर से हाईकोर्ट के 2018 के फैसले पर अमल नहीं किया गया। सरकार फिर से सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दाखिल करने की तैयारी में है। जिससे प्रदेश भर के उपनल कर्मचारियों में नाराजगी है। उधर भगवानपुर की विधायक ममता राकेश ने भी उपनल कर्मचारियों की मांग का समर्थन किया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें