फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दीपावली पर बत्ती ना हो गुल, कसरत कर रहा यूपीसीएल

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपेट्रोलिंग, थर्मोविजन कैमरे से फॉल्ट जांचने और लोड बैलेंसिंग का किया जा रहा कार्यI
विज्ञापन




दीपावली पर दून रोशन रहे इसके लिए यूपीसीएल की तैयारी जोरों पर चल रही है। लाइनों की जांच के साथ ही लोड बैलेंसिंग का काम भी किया जा रहा है। दीपावली से तीन चार दिन पूर्व इसका परीक्षण भी होगा।



दीपावली रोशनी का त्योहार है, इसलिए हर साल लोग अपने घरों पर बिजली की लड़ियां लगाते हैं। इसी को लेकर बिजली विभाग के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति की सप्लाई किसी चुनौती से कम नहीं होती। इस बार अक्तूबर के अंत में दीपावली है। अभी से यूपीसीएल इसको लेकर तैयारियों में लग गया। शहर में 29 बिजलीघर हैं। इन बिजलीघरों से बिजली सप्लाई की जाती है। विभाग की मानें तो करीब पांच से 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त लोड दीपावली पर बढ़ जाता है, नतीजतन कई बार बिजली गुल होने की समस्या पैदा हो जाती है। नगरीय के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह समस्या पैदा होती है। इसे देखते हुए यूपीसीएल ने पहले से ही तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन






Iइस तरह की जा रही है तैयारियांI

बिजली विभाग के अधिकारी दून में लाइनों की पेट्रोलिंग करा रहे हैं। इसके तहत हाइटेंशन लाइनों और एलटी लाइनों को देखा जा रहा है। इन लाइनों के संपर्क में आने वाले पेड़ों की लॉपिंग की जा रही है। इस दौरान जंपर बदले जा रहे हैं, ट्रांसफार्मरों में तेल और फ्यूज चेक किए जा रहे हैं, ताकि लोड बढ़ने पर फ्यूज बीच में धोखा ना दे जाए। इसके अलावा थर्मोविजन कैमरा से हॉट स्पॉट देखे जा रहे हैं। जहां पर ज्यादा समस्या आती है। इसके बाद लोड बैलेंसिंग यानि की फीडरों का लोड चेक किया जाएगा, ताकि ऐसे में कम लोड वाले और ज्यादा लोड वाले फीडरों का लोड एक दूसरे को ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन






Iलाइनमैन और अन्य कर्मी रहेंगे मुस्तैदI



दीपावली के मद्देनजर दून के सभी 29 बिजलीघरों पर लाइनमैनों और अन्य कर्मियों को दीपावली पर मुस्तैद रखा जाएगा, ताकि यदि कहीं कोई फॉल्ट आता है तो उसका जल्द से जल्द समाधान किया जा सके। इसके लिए एसई ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं।

I
I

I
I

Iदीपावली की तैयारियां चल रही हैं। पूरे दून में 29 बिजलीघर हैं। पेट्रोलिंग, थर्मोविजन और लोड बैलेंसिंग के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है।
I

I-राहुल जैन, एसई यूपीसीएलI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें