फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सर्दियों में बिजली किल्लत से बचने की तैयारी,  पावर बैंक में 48.4 करोड़ यूनिट बिजली लेगा यूपीसीएल

Sat, 16 Sep 2023 05:44 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

यूपीसीएल 21 नवंबर से 30 नवंबर तक 4.8 करोड़ यूनिट, एक दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच 14.88 करोड़, एक जनवरी से 31 जनवरी के बीच 14.88 करोड़ और एक फरवरी से 29 फरवरी के बीच 13.92 करोड़ यूनिट बिजली लेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में सर्दियों के महीनों में बिजली किल्लत की आशंका के बीच यूपीसीएल पावर बैंकिंग का इस्तेमाल करेगा। इसके लिए निगम ने 48.4 करोड़ यूनिट बिजली पावर बैंक में लेने को तैयारी तेज कर दी है। केंद्र से गैर आवंटित कोटे में मिलने वाली बिजली की मियाद सितंबर में पूरी हो रही है। अक्तूबर से बिजली की किल्लत शुरू होगी जो कि सर्दियों में कम उत्पादन की वजह से बढ़ती जाएगी।

विज्ञापन


राज्य में तमाम ऐसी फर्म व कंपनियां हैं जो कि बाहर से बिजली खरीदते हैं और उनकी बिजली बच जाती है। इस बची हुई बिजली को वह यूपीसीएल के पावर बैंक में रख सकते हैं। यूपीसीएल 21 नवंबर से 30 नवंबर तक 4.8 करोड़ यूनिट, एक दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच 14.88 करोड़, एक जनवरी से 31 जनवरी के बीच 14.88 करोड़ और एक फरवरी से 29 फरवरी के बीच 13.92 करोड़ यूनिट बिजली लेगा।
 

ये भी पढ़ें...अनूठी मान्यता: यहां मंदिर में बिताते हैं एक रात तो बन जाती है बात...पूजा का नहीं विशेष विधान, न ही जरूरी नियम

इसके बदले में यूपीसीएल 21 जून से 30 जून, एक जुलाई से सात जुलाई, एक अगस्त से 31 अगस्त, एक सितंबर से 30 सितंबर के बीच बिजली लौटाएगा। इस पर कुछ शुल्क लेगा, जिसे हाल ही में नियामक आयोग ने कम कर दिया है। माना जा रहा है कि पावर बैंक में बिजली आने पर प्रदेश में सर्दियों के बिजली संकट से कुछ राहत मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें