फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अनुमति के अनुरूप कार्य न करने पर यूपीसीएल पर एक लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- एसडीएम कुमकुम जोशी ने यूपीसीएल के अधिकारियों को लगाई फटकार
I
I
I
Iयूपीसीएल पर अनुमति के अनुरूप कार्य न करने और लापरवाही बरतने पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया है। एसडीएम सदर ने इसके लिए अधिकारियों को फटकार भी लगाई है। उन्होंने नियम के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
I
I
I
Iशहर में एडीबी वित्त पोषित योजना के तहत मुख्य मार्गों में विद्युत लाइनों को भूमिगत किया जा रहा है। यूपीसीएल को जीएमएस रोड, ट्रांसपोर्टनगर से कमला पैलेस चौक तक तीन किलोमीटर सड़क की खोदाई की अनुमति दी गई थी। डीएम सविन बंसल ने सड़क की खोदाई और पुनर्स्थापन के कार्यों में लापरवाही का संज्ञान लिया है। उन्होंने लोगाें को हो रही असुविधाओं की शिकायत पर नाराजगी जाहिर करते हुए एसडीएम सदर कुमकुम जोशी को निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iएसडीएम सदर के निरीक्षण के दौरान मानकों की अनदेखी और मार्ग सतह का रेस्टोरेशन सही तरह से नहीं पाया गया। बैकफिलिंग के बाद मलबे के ढेर जगह-जगह पर पाए गए। यातायात को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा मानकों और शर्तों का पालन नहीं किया गया था। ऐसे में यूपीसीएल पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता लोनिवि डाॅ. मुकेश परमान, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता शिक्षा अग्रवाल, सहायक निदेशक बीसी नेगी आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें