फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीसीएल की टीम ने चार घरों में बिजली चोरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। यूपीसीएल की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए जौनसार बावर के आरा, कोठा और उपरोली गांव क्षेत्र में चार घरों में बिजली चोरी पकड़ी। अभियान से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप की स्थिति रही। मौके से टीम ने बिजली चोरी में इस्तेमाल तार को भी जब्त किया। सभी के खिलाफ बिजली चोरी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लंबे समय से यूपीसीएल की टीम को क्षेत्र में बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी। इस पर टीम बीते एक सप्ताह से एसडीओ अशोक के कुमार के नेतृत्व में अभियान चला रही थी। टीम ने ग्राम आरा में अभियान चलाते हुए श्याम सिंह पुत्र सुकिया और रूपराम पुत्र दयाल सिंह के घर में बिजली चोरी पकड़ी। ग्राम कोठा में मोहर सिंह पुत्र भादू के घर में बिजली चोरी पकड़ी गई। उपरोली में दलीप सिंह पुत्र भोपाल सिंह के घर में बिजली चोरी पकड़ी गई।
एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि सभी घरों में कटिया डाल बिजली चोरी की जा रही थी। बिजली चोरी करने वाले सभी लोगों को भविष्य में बिजली चोरी करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में अवर अभियंता परम सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें