यूपीए सरकार के अंतरिम बजट में वित्तमंत्री पी. चिदंबरम द्वारा पहाड़ी राज्यों के लिए 1200 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। जिससे उत्तराखंड के लोगों में खुशी की लहर है।
पढ़ें, जेईई मेंस में दी गई सुविधा ही बन गई मुसीबत
इसके साथ ही सैन्यकर्मियों के वन रैंक वन पेंशन के लिए 500 करोड़ रुपए का बजट पास किया है। पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी ने वन रैंक, वन पेंशन के प्रावधान पर खुशी जाहिर की है।
पढ़ें, अब उत्तराखंड का हर आदमी हुआ लखपति
लेकिन उन्होंने कहा कि 500 करोड़ रुपए का बजट सैन्यकर्मियों के लिए बेहद कम होगा। यूपीए सरकार का यह बजट लोकसभा चुनाव को देखते हुए बनाया गया है।
लगाये थे कई कयास
हालांकि वित्तमंत्री ने अपने बजट से युवाओं, गृहणियों, किसानों, व्यापारियों और नौकरीपेशा, सभी को खुश करने की कोशिश की है। लेकिन कयास थे कि वित्तमंत्री बजट घाटा कम करने के लिए खर्च में कटौती की घोषणा कर सकते हैं।
पढ़ें, ...तो क्या उत्तराखंड के सीएम से नाराज हैं उनके मंत्री
अर्थव्यव्था में सुधार के लिए कड़े कदमों की घोषणा की जा सकती है। लेकिन इसके विपरित चिदंबरम ने चुनावों को ध्यान में रखकर जमकर रेवड़ियां बांटी हैं।
पढ़ें, मोदी के 'डर' से उत्तराखंड के सीएम ने दिए पांच लाख
छात्र-छात्राओं को खुश करने के लिए शिक्षाऋण में छूट की घोषणा की गई है। मध्यवर्ग को खुश करने के लिए आयकर की दरों में बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ ही कार, मोबाइल फोन, साबुन और फ्रिज ओर एयर कंडिशनर सस्ते करने की घोषणा की गई है।