सरकार को भरोसा है कि पुलिस जांच से पास जारी करने में हुई चूक का पता लग जाएगा। कांग्रेस ने इस मामले में सरकार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि एक छोटा सा पुलिस अधिकारी सीनियर आईएएस अफसर की जांच क्या करेगा? सरकार नौकरशाह को बचाने का प्रयास कर रही है।
अनुशासनहीनता में कुंवर जपेंद्र को नोटिस
वहीं प्रदेश भाजपा ने पार्टी के प्राथमिक सदस्य कुंवर जपेंद्र सिंह को अनुशासनहीनता के मामले में कारण बताओं नोटिस जारी किया है। उन पर समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में प्रदेश सरकार और संगठन के खिलाफ गलत प्रचार करने का आरोप है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के निर्देश पर जपेंद्र सिंह को यह नोटिस जारी किया गया है।