फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे केदारनाथ-बदरीनाथ, परिवार संग दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Thu, 13 Jun 2024 03:28 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

यूपी के उप मुख्यमंत्री  ब्रजेश पाठक ने केदारनाथ-बदरीनाथ धाम दर्शन कर लोककल्याण की कामना की। 
विज्ञापन
केदारनाथ-बदरीनाथ  दर्शन को पहुंचे उप्र के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर  प्रदेश  के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज गुरुवार को सपरिवार भगवान केदारनाथ- बदरीनाथ  के दर्शन किए। उप मुख्यमंत्री पहले केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों  ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

विज्ञापन


इसके बाद  उप मुख्यमंत्री ने केदारनाथ मंदिर में दर्शन किए और भगवान केदारनाथ  का जलाभिषेक कर लोककल्याण की कामना की। दर्शन के पश्चात बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से प्रभारी अधिकारी/ अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने  उप मुख्यमंत्री  का स्वागत किया औऱ बाबा केदारनाथ का  प्रसाद भेंट किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री को प्रभारी अधिकारी ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं के बावत जानकारी दी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  बदरीनाथ सीट पर गोदियाल भी हो सकते हैं तुरुप का इक्का, प्रत्याशी तय करने के लिए कई नाम पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ मंदिर में दर्शन के पश्चात दोपहर में उत्तर प्रदेश के उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां में दर्शन के पश्चात मंदिर समिति ने उन्हें भगवान बदरीनाथ धाम का प्रसाद भेंट किया। बदरीनाथ में अल्प विश्राम के बाद वह देहरादून रवाना हो रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें