फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूओयू परीक्षा 2020: छह जुलाई से शुरू होंगी वार्षिक और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं

Sun, 31 May 2020 12:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी

सार

  • कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली में अध्ययन सामग्री संचालित किए जाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी
  • नये सत्र से सभी पीजी पाठ्यक्रम सेमेस्टर प्रणाली से संचालित होंगे
     
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की वार्षिक और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं छह जुलाई से कराई जाएंगी। भविष्य में उत्तर पुस्तिकाओं के स्थान पर ओएमआर सिस्टम से परीक्षा कराने पर भी विचार हुआ। क्षेत्रीय भाषाओं-कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली एवं अन्य भाषाओं में प्रमाण-पत्र/ डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के अध्ययन सामग्री संचालित किए जाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी गई है।

विज्ञापन


यह फैसले उत्तराखंड मुक्त विवि की विद्या परिषद की 18 वीं बैठक में लिए गए। कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुलसचिव भरत सिंह ने पांच प्रस्ताव प्रस्तुत किए। 20 मई को हुई परीक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों पर भी सहमति प्रदान की गई। सभी परीक्षाएं कराए जाने के संबंध में कोविड-19 के तहत जैसी परिस्थितियां होगीं उसके अनुसार ही कराए जाने की बात कही गई। प्रवेश सत्र 2020-21 से सत्रीय कार्य ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किए के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी गई।


बैठक में परिषद के सदस्यों ने ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से हिस्सा लिया। इसमें प्रो. डीपी सकलानी, प्रो. अभय सक्सेना, प्रो. बीएम कुमार, प्रो. मधुरेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत, वित्त नियंत्रक आभा गर्खाल, उप सचिव विमल कुमार मिश्र, प्रो. एचपी शुक्ल, प्रो. आर सी मिश्र, प्रो. गिरिजा पांडेय, प्रो. दुर्गेश पंत, डॉ. गगन सिंह, डॉ. शंशाक शुक्ल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें