फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 नवंबर से खुलेगा राजाजी टाइगर रिजर्व, जंगल सफारी के लिए इतना होगा किराया

Wed, 28 Oct 2020 06:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सफारी ट्रैक की मरम्मत करने में जुटा पार्क प्रशासन 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क पर्यटकों के लिए 15 नवंबर से खुल जाएगा। पार्क खोलने से पहले सफारी ट्रैक तैयार करने और उसकी सफाई का कार्य अंतिम चरण में है। 31 अक्तूबर तक पार्क के अंदर अलग-अलग रेंजों में 30 किमी के सफारी ट्रैक तैयार हो जाएंगे। 

विज्ञापन


राजाजी नेशनल पार्क में हाथी, तेंदुए, बाघ, सांभर, चीतल, पैंगोलिन और भालू समेत कई जंगली जानवर हैं। पार्क हर साल 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोला जाता है। 15 जून तक खुलने वाले पार्क में देशी और विदेशी पर्यटक सफारी करने पहुंचते हैं।


यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: अब उच्च हिमालयी क्षेत्र में तलाशे जाएंगे बाघ, तीन से पांच हजार मीटर की ऊंचाई पर लगेंगे ट्रैप कैमरा
विज्ञापन


कोरोनाकाल में इस साल पार्क चार महीने पहले यानी मार्च में लॉकडाउन के बाद बंद हो गया था। अनलॉक-5 में पार्क को पर्यटकों को खोलने की जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन

देशी पर्यटकों के लिए 150 रुपये होगा टिकट

पार्क के वार्डन कोमल सिंह के मुताबिक पार्क के चीला, रानीपुर, मोतीचूर, मोहंड और आशारोड़ी रेंज में पर्यटक सफारी का लुत्फ उठा पाएंगे। इनमें ट्रैक तैयार किए जा रहे हैं। उसकी सफाई हो रही है और 31 अक्तूबर तक पूरा कार्य हो जाएगा। 

पर्यटकों के पार्क की सफारी के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा होगी। देशी पर्यटकों के लिए 150 रुपये का टिकट होगा, जबकि विदेशी पर्यटकों के लिए टिकट 550 रुपये का होगा। एडवांस ऑनलाइन बुकिंग खोले जाने की तिथि अभी निर्धारित नहीं है। नवंबर पहले सप्ताह से खुलने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें