फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unlock 5.0 in Uttarakhand : 20 अक्तूबर से चलेगी मसूरी एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Sat, 17 Oct 2020 03:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देहरादून-दिल्ली के बीच चलने वाली मसूरी एक्सप्रेस का संचालन 20 अक्तूबर से होगा। रेलवे बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के मद्देनजर देशभर में हुए लॉकडाउन के कारण अन्य ट्रेनों की तरह ही मसूरी एक्सप्रेस को भी संचालन के लिए रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन


फिलहाल दिल्ली देहरादून-जनशताब्दी, देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी और देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो चुका है। इसी क्रम में मसूरी एक्सप्रेस के संचालन को भी अनुमति दे दी गई है। देहरादून रेलवे स्टेशन को मुरादाबाद रेल मंडल से इस संबंध में शुक्रवार रात वायरलेस मैसेज प्राप्त हुआ। 

देहरादून रेलवे स्टेशन के अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि 20 अक्टूबर को मसूरी एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलकर देहरादून आएगी और उसी दिन रात को 9:30 बजे दिल्ली रवाना होगी। फिलहाल त्योहारी सीजन को देखते हुए 30 नवंबर तक ट्रेन के संचालन की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें