फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट रिजल्ट 2020 : अब होनहारों की नजर एमबीबीएस दाखिलों पर, उत्तराखंड में भरेंगी 725 सीटें

Sat, 17 Oct 2020 03:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

नीट रिजल्ट आने के बाद अब होनहारों की नजर एमबीबीएस दाखिलों पर है। उत्तराखंड में इस वक्त तीन सरकारी और दो निजी मेडिकल कॉलेजों में 725 एमबीबीएस सीटें हैं। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी इन सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया जल्द ही शुरू करेगा। इसमें राज्य कोटे के अलावा ऑल इंडिया कोटा और ऑल इंडिया मैनेजमेंट कोटा की सीटें भी शामिल हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में पांच मेडिकल कॉलेज और दो डेंटल कॉलेज हैं। काउंसिलिंग के लिहाज से देखें तो पांच मेडिकल कॉलेजों की सीटों का गणित अलग है। प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 50 प्रतिशत सीटें राज्य कोटा और 50 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया मैनेजमेंट कोटा की हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 85 प्रतिशत सीटें राज्य कोटा और 15 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया कोटा की हैं। गत वर्षों का ट्रेंड देखें तो ऑल इंडिया कोटा की काफी सीटें न भरने की वजह से स्टेट के होनहारों को मिल जाती हैं।
विज्ञापन


यह है सीटों की वर्तमान स्थिति

हिमालयन मेडिकल कॉलेज, जौलीग्रांट : 150
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून : 150
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज : 175
राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर : 125
राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी : 125
सीमा डेंटल कॉलेज, ऋषिकेश : 100 (बीडीएस)
उत्तरांचल डेंटल कॉलेज, देहरादून : 100 (बीडीएस) 
(तीन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ईडब्ल्यूएस की 25-25 अतिरिक्त सीटें जोड़ी गई थीं।)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें