फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Unlock-1 Update: ढाई माह बाद आज अनलॉक हुए धार्मिक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट और मॉल, कई जगह लगा जाम

Tue, 09 Jun 2020 12:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देवभूमि उत्तराखंड में करीब ढाई माह बाद आज अनलॉक 1 के तहत देहरादून नगर निगम क्षेत्र और विभिन्न जिलों में सभी कंटेनमेंट जोन को छोड़ सभी जिलों में धार्मिक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट और मॉल खोल दिए गए हैं। यहां सामाजिक दूरी और सैनिटाइजेशन का ध्यान रखा जा रहा है। सरकार ने चारधाम यात्रा का जिम्मा चारधाम देवस्थानम बोर्ड पर छोड़ दिया है।

विज्ञापन


आज देहरादून के सहारनपुर चौक सड़क जाम रही। पिथौरागढ़ के सबसे व्यस्तम नगर पालिका तिराहे में एक घंटे तक जाम लगा रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सीमांत जनपद में होटल, रेस्टोरेंट व धार्मिक स्थल खुलने के बाद नगर में वाहनों की आवाजाही अधिक होने से जाम लग रहा है। रेस्टोरेंट खुले और धार्मिक स्थल आज खुल तो गए, लेकिन यहां बेहद कम लोग ही नजर आए। 

हरिद्वार और तीर्थनगरी ऋषिकेश समेत अन्य शहरों में नियमों के साथ ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। पहले दिन हरकी पैड़ी समेत अन्य जगहों पर भीड़ नजर नहीं आई। हरिद्वार में मंसा देवी, चंडी देवी, माया देवी, बिल्केश्वर महादेव, दक्षेश्वर महादेव आदि मंदिरों को सैनिटाइज करने के साथ ही यहां पूजा अर्चना की गई।

विज्ञापन

बगैर मास्क श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा

श्रद्धालुओं को शारीरिक दूरी समेत अन्य मानकों का कड़ाई से पालन कराने के लिए इंतजाम किए गए हैं। बगैर मास्क श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। 

ऋषिकेश में भी मंदिर खोल दिए गए हैं। मंदिरों में कम संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। देहरादून नगर निगम क्षेत्र में अधिकांश मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद रहे। निगम क्षेत्र से बाहर मन्दिरों में शरीरिक दूरी बनाकर, सैनिटाइजिंग और मास्क पहने भक्तों को प्रवेश दिया गया।

कैंट क्षेत्र के टपकेश्वर महादेव मंदिर में सीमित संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और दर्शन किए। सिद्धपीठ डाटकाली मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शारीरिक दूरी बनाकर माथा टेक मन्नत मांगी। पूजा होने के बाद कुछ ही घन्टे बाद प्रशासन ने मंदिर को बंद करने के निर्देश दिए, जिसके तुरंत बाद मंदिर बंद करवा दिया गया। 

रेस्टोरेंट में लोग भोजन करते दिखाई दिए

वहीं नैनीताल जिले में भी सभी जिलों की तरह होटल, रेस्टोंरेंट खुलेंगे। प्रशासन ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। पिथौरागढ़ में रेस्टोरेंट में लोग भोजन करते दिखाई दिए। इस दौरान सैनिटाइजेशन और सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा गया।

विज्ञापन

छावनी परिषद में भी बंद रहेंगे धार्मिक स्थल, मॉल व रेस्टोरेंट, डीएम ने जारी किए आदेश

देहरादून में अनलॉक-1.0 के तहत अब छावनी परिषद में भी धार्मिक स्थल, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट बंद रहेंगे। इससे पहले डीएम ने रविवार को नगर निगम क्षेत्र और कंटेनमेंट जोन में यह व्यवस्था लागू की थी। सोमवार को उन्होंने गढ़ी कैंट और क्लेमेंटटाउन छावनी परिषद को भी इसमें शामिल कर दिया है। उन्होंने बताया कि अगले आदेशों तक सोमवार से शुक्रवार तक पुरानी व्यवस्था के तहत सुबह सात से शाम सात बजे तक बाजार खुलेगा। डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से जो गाइडलाइन जारी की थी।

उसमें देहरादून नगर निगम क्षेत्र और जिले में मौजूद कंटेनमेंट जोन को अगले आदेशों तक कोई राहत नहीं दी थी। इसी कड़ी में सोमवार को गढ़ी कैंट और क्लेमेंटटाउन छावनी परिषद को भी शामिल कर दिया है।

नगर निगम देहरादून, कंटेनमेंट जोन, गढ़ी कैंट और क्लमेंटटाउन छावनी परिषद को छोड़कर जिले के अन्य स्थानों में स्थित धार्मिक स्थल, मॉल्स, रेस्टोरेंट, होटल खुलने शुरू हो गए हैं। सोमवार से शुक्रवार तक पूर्व निर्धारित व्यवस्था के तहत बाजार, दुकानें एवं प्रतिष्ठान खुले। अगले आदेशों तक यही व्यवस्था रहेगी।
- डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें