फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unlock-1 in Uttarakhand : ऋषिकेश में शाम चार बजे तक ही खुलेंगी दुकानें,  व्यापार मंडल ने 45 यूनियनों के साथ लिया निर्णय

Tue, 02 Jun 2020 09:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
शराब की दुकानों के सामने उचित दूरी पर बनाए गए गोले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश नगर उद्योग व्यापार मंडल ने कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए नगर की दुकानों को सुबह सात से शाम चार बजे तक खोलने का ही फैसला लिया है। इसके लिए व्यापार मंडल ने अपनी 45 यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की और सात जून तक शाम चार बजे तक ही दुकान खुली रखने का निर्णय लिया।

विज्ञापन

Coronavirus Lockdown : लॉकडाउन में ढील से वाहनों की बिक्री में आई तेजी, एक माह में हुई इतनी बिक्री  


नगर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री ललित मोहन मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। तीर्थनगरी में प्रवासियों के आने से यह संख्या बढ़ी है। इससे स्थानीय लोगों सहित व्यापार जगत से जुड़े परिवारों को भी संक्रमित होने का भय बना हुआ है। इसी क्रम में व्यापार मंडल ने अपनी 45 यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की।
विज्ञापन


इस पर सभी पदाधिकारियों ने सर्वसहमति से शाम चार बजे तक ही अपने-अपने प्रतिष्ठान खोलने का निर्णय लिया है। ऑनलाइन बैठक में ऋषिकेश बैग एसोसिएशन, फुटवियर एसोसिएशन, ऑप्टिकल एसो., कॉस्मेटिक एसोसिएशन, स्पोर्ट्स यूनियन, कैमिकल एसो., साइकिल एसोसिएशन, कार एक्ससीरिज एसो., घाट रोड एसोसिएशन, मेन बाजार एसोसिएशन, देहरादून रोड एसोसिएशन, परचून व्यापार मंडल, बर्तन एसोसिएशन, प्रॉपर्टी डेवलपर्स एंड बिल्डर एसोसिएशन, फुटकर फल सब्जी मंडी, ज्वैलर्स एसोसिएशन, पेंट व सेनेट्री हार्डवेयर एसोसिएशन, पेपर एंड स्टेशनरी विक्रेता संघ आदि यूनियन शामिल रही।

विज्ञापन

डोईवाला में भी चार बजे तक ही खुलेगा बाजार

कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए डोईवाला व्यापार मंडल ने बाजार सुबह सात से चार बजे तक खोलने का निर्णय लिया है। बाजार को अपराहन चार बजे तक खोलने के लिए प्रचार भी किया गया।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रमेश वासन ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए व्यापारियों ने आपसी सहमति बनाकर दुकानों को सुबह सात से अपराहन चार बजे तक खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि बताया कि नगर व्यापार मंडल ने सहमति बनाकर ही यह निर्णय लिया है।

वाहनों की आवाजाही से लगा रहा जाम

लॉकडाउन खुलने पर तीर्थनगरी के मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लगने लगा है। सोमवार को बाजार खुलने से लोगों की भीड़ सड़कों पर दिखी। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूरे दिनभर वाहन
रेंग-रेंगकर चलते रहे।

सोमवार को लॉकडाउन-पांच शुरू होते ही लोग खरीददारी के लिए बाजारों में पहुंचे। लोग दोपहिया, चौपहिया वाहन लेकर बाजार पहुंचे। इस कारण हरिद्वार मार्ग पर कोयलघाटी से लेकर पुरानी चुंगी तक वाहनों की  कतार लग गई। इस कारण पैदल चलने वाले लोगों सहित वाहन सवार लोगों को खासी दिक्कतें हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें