फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी पहलः गांव के चौधरी का फरमान, कोई नहीं करेगा अनैतिक काम

Tue, 31 Dec 2019 11:05 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गूलरभोज (यूएसनगर)

सार

  • ठंडानाला के चौधरी ने गांव में बैठक बुलाकर सुनाया फरमान
  • पहले पुलिस को सौंपेंगे फिर भी नहीं सुधरे तो छोड़ना होगा गांव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम ठंडानाला में जेवर ठगी के मामले में कई राज्यों की पुलिस की दबिश से हो रही बदनामी के बाद गांव के चौधरी ने फरमान जारी कर दिया। गलत कार्यों में लिप्त ग्रामीण को गांव के लोग ही पुलिस को सौंपेंगे। इसके बाद भी सुधार न होने पर उन्हें गांव छोड़ना होगा। 

विज्ञापन


ग्राम ठंडानाला निवासी कुछ लोग ठगी, टप्पेबाजी में लिप्त हैं। पिछले कुछ सालों से महिलाओं और बुजुर्गों से जेवर ठगी के मामले में कई राज्यों की पुलिस गांव में लगातार दबिश दे चुकी हैं। इसमें कई बार आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुईं। चौधरी लाहौरी शाह ने गांव में लियाकत अली के आवास पर बैठक बुलाई।
 

विज्ञापन

बदनामी को रोकने को गलत कार्यों में लिप्त ग्रामीणों को अनैतिक कार्य छोड़ने होंगे

इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि गांव की बदनामी को रोकने को गलत कार्यों में लिप्त ग्रामीणों को अनैतिक कार्य छोड़ने होंगे। फरमान की नाफरमानी करने पर आरोपियों को ग्रामीण खुद पुलिस के हवाले करेंगे। फिर भी न सुधरने पर उन्हें गांव छोड़ना होगा। इस पर सभी ग्रामीणों ने सहमति जताई।

इससे पहले गांव के पूर्व चौधरी निहाल शाह ने पुलिस को कई बार लिखित में शिकायत भी की थी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बैठक में रियासतदीन, गुड्डू, बरकत, हबीब, असगर अली, सलमान, अनवर, जाकिर, अकबर, मो. आरिफ, चांदूदीन, रफाकत आदि मौजूद थे।

इन राज्यों की पुलिस ने दी दबिश 
ग्राम ठंडा नाला में वर्ष 2017 के सितंबर में ग्वालियर पुलिस, इसके ठीक एक हफ्ते बाद राजस्थान पुलिस और जुलाई 2019 को भीलवाड़ा राजस्थान की पुलिस और दो नवंबर को मुंबई पुलिस ने दबिश दी थी। स्थानीय पुलिस भी पूरे तरीके से गांव के लोगों और काफी  संख्या में बाहर से आए लोगों का अभी तक सत्यापन नहीं करा सकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें