फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने पत्नी संग किए बदीनाथ धाम के दर्शन, आधे घंटे तक की पूजा अर्चना

Tue, 12 Jun 2018 12:15 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बदरीनाथ
विज्ञापन
Union minister ravi shankar prasad
विज्ञापन

मंगलवार को केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पत्नी संग बदीनाथ धाम के दर्शन किए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविशंकर प्रसाद सुबह 10 बजे पत्नी संग हैलीकॉप्टर से बदीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आधे घंटे तक भगवान बदरीविशाल की पूजा अर्चना की।

इसके बाद वे तकरीबन 11 बजे वहां से रवाना हो गए। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे का समय बदरीनाथ धाम में बिताया। इस दौरान उनके साथ फोटो खिंचाने के लिए भी लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सालों में सबसे ज्यादा तीर्थयात्री पहुंचे इस बार

badrinath dham - फोटो : amar ujala
बता दें कि, तीन सालों में इस बार सर्वाधिक यात्री बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं। एक माह दस दिन में करीब 619774 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। वर्ष 2017 में 10 जून तक 502410 और वर्ष 2016 में 345153 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम में मत्था टेकने पहुंचे थे।

बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह ने बताया कि इस बार बदरीनाथ और केदारनाथ धामों में तीर्थयात्रियों का रैला उमड़ रहा है। दोनों धामों में सभी यात्री सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। बदरीनाथ में मौसम सामान्य बना हुआ है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें