जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कहा कि सभी को आपसी सामंजस्य बनाते हुए वीवीआईपी की ड्यूटी को बहुत ही गंभीरता करना है। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, एडीएम प्रशासन पीएल शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट भगवानपुर आशीष मिश्रा, एमएनए दयानंद सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट नूपुर वर्मा, एसडीएम पूरण सिंह राणा आदि शामिल रहे।
वीवीआईपी ड्यूटी को पूरी गंभीरता से लें: एसएसपी
ब्रीफिंग के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि वीवीआईपी ड्यूटी को सभी पुलिसकर्मी पूरी गंभीरता से लें। सुरक्षा के दृष्टिगत दो एसपी, चार एएसपी, 15 सीओ, आठ इंस्पेक्टर, 66 एसआई, सात एएसआई, 99 हेड कांस्टेबल, 300 कांस्टेबल, 70 महिला कांस्टेबल, एक टीआई, सात टीएसआई, 34 ट्रैफिक हेड कांस्टेबल, तीन टीम पीएसी और तीन टीम बीडीएस की तैनाती रहेगी।