फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हरिद्वार पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, बोले- अगली रामनवमी पर भव्य मंदिर में विराजमान होंगे भगवान राम

Thu, 30 Mar 2023 09:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Amit Shah Haridwar Visit: अमित शाह आज हरिद्वार में आयोजित तीन कार्यक्रमों में शामिल हुए। उनके भाषण की शुरुआत भगवान श्री राम और अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर से करने पर पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के 113वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अगली रामनवमी पर प्रभु श्री राम अपने भव्य मंदिर के अंदर अयोध्या में विराजमान होंगे। इस दौरान उनके भाषण की शुरुआत भगवान श्री राम और अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर से करने पर पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।

विज्ञापन


अमित शाह ने देश की जनता को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के जन्मदिन दिन पर छात्र-छात्राएं शिक्षार्थी का जीवन समाप्त करके दीक्षित होकर नए जीवन और समाज में जाने की शुरुआत करने जा रहे हैं। मैं बहुत-बहुत शुभकामनाएं देना चाहता हूं। छात्र-छात्राओं को हमेशा गर्व रहेगा कि उनकी शिक्षा, दीक्षा और दीक्षांत तीनों गुरुकुल कांगड़ी जैसे महान संस्थान में हुआ है।

Haridwar: गुरुकुल कांगड़ी विवि के दीक्षांत समारोह में पहुंचे अमित शाह, छात्रों को डिग्री और मेडल से नवाजा
विज्ञापन


राष्ट्रीय शिक्षा नीति देश में एक नई वैचारिक क्रांति लाएगी। इसके माध्यम से क्लास लैस और स्ट्रीम लैस शिक्षा पद्धति को लागू किया जा जा रहा है। नई शिक्षा नीति के तहत आने वाले दिनों में दस राज्यों में 20 मातृ भाषा में इंजीनियरिंग कॉलेज होंगे। जिसमें मध्य प्रदेश के एक कॉलेज में मेडिकल साइंस की पढ़ाई शुरू हो चुकी है। ढेर सारी परीक्षाएं भी मातृ भाषा में विद्यार्थी दे सकेंगे। इस प्रकार की व्यवस्था मोदी सरकार ने की है।
 

बाबर के समय से अटका राम मंदिर का भूमिपूजन, औरंगजेब द्वारा तोड़ा काशी विश्वनाथ कॉरीडोर फिर से बनाया: शाह 

केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कई काम किए हैं। कहा कि गुलामी के कालखंड के दौरान भारत से चोरी की गईं कई मूर्तियों को विश्व के कई स्थानों से वापिस लाकर भारत में उनके वास्तविक स्थानों पर पुनर्प्रतिष्ठित करने का काम किया है। मुगलों के शासन से हमारे कई धर्म, संस्कृतियों और राष्ट्र के सम्मान चिन्ह ऐसे ही पड़े थे, ऐसे सभी हमारे राष्ट्र के ऊर्जा केन्द्रों को एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जावान बनाने का काम किया। राम मंदिर का मसला बाबर के समय से अटका हुआ था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद ही पीएम मोदी ने भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने औरंगजेब द्वारा तोड़ा हुआ काशी विश्वनाथ कॉरीडोर फिर से बनाने का काम किया। केदारनाथ और बदरीनाथ के साथ-साथ गुजरात में सोमनाथ मंदिर फिर से सोने का बन रहा है।


Haridwar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का किया शुभारंभ

नई शिक्षा नीति में बच्चा हर स्तर पर एक्जिट और एंट्री कर सकता है

नई शिक्षा नीति में एक साल की पढ़ाई करेंगे तो सर्टिफिकेट मिलेगा, दो साल में डिप्लोमा और तीन साल में पढ़ाई करने पर डिग्री मिलेगी। चौथे साल में रिसर्च मिल जाएगा। नई शिक्षा नीति में बच्चा हर स्तर पर एक्जिट भी कर सकता है और एंट्री भी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि हमारे युवाओं एक प्लेटफार्म दिया जाए। जिसके माध्यम से विद्यार्थी मां भारती का गुणगान से पूरे विश्व में कर सकें।

प्रधानमंत्री ने देश की समस्याओं को चुटकी में समाप्त किया

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि 2016 में 716 स्टार्टअप थे लेकिन आज देश में बढ़कर 70 हजार स्टार्टअप हो चुके हैं। जिनमें अकेेले कोरोना काल में ही दस हजार स्टार्टअप बने हैं। 44 प्रतिशत स्टार्टअप महिलाओं की ओर से चलाए जाते हैं। जिससे महिलाएं भी देश के विकास में अपना योगदान कर सकती हैं। यह इस बात का परिचायक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जटिल से जटिल समस्याओं को चुटकी भर में समाप्त कर दिया। इसमें चाहे देश को आर्थिक क्षेत्र में 11वें नंबर से पांचवें नंबर पर लाना हो या फिर 370 हटाना हो। देश की सीमाओं को सुरक्षित करना हो। देश में आए दिन आतंकी हमले करने वाले पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से सबक सिखाने जैसे काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए हैं।

दयानंद के बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करें

अमित शाह ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने वैदिक शिक्षा पद्धति को जीवित रखने के संकल्प के साथ गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। आज यह संस्थान एक वटवृक्ष बन चुका है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय आधुनिक ज्ञान विज्ञान और प्राचीन ज्ञान विज्ञान के अद्भुत समन्वय का अद्भुत कार्य किया है। स्वामी दयानंद और स्वामी श्रद्धानंद ने वैदिक शिक्षा को पुनर्जीवित करने का महान कार्य किया है। यह प्राचीन भारतीय संस्कृति और वेदों के ज्ञान के साथ आधुनिक शिक्षा को जोड़ने का कार्य इस विश्वविद्यालय ने किया है। कहा कि दयानंद का संदेश स्वामी श्रद्धानंद ने बहुत हू-ब-हू जमीन पर उतारने का काम किया। मातृ भाषा की अलख जगाने वाले वो संन्यासी ने देश में हिंदी को महत्वपूर्ण स्थान देने में बहुत योगदान दिया। उन्होंने आधुनिक विषयों को छोड़कर शिक्षा को परिपूर्ण बनाने का काम किया। जिससे आने वाले समय में गुरुकुल कांगड़ी का इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाना है। छात्र-छात्राएं महर्षि स्वामी दयानंद का संदेश लेकर जाएं। दयानंद के बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करें। क्योंकि उन्हीं के माग पर चलकर देश को आगे ले जाया सकता है।

विज्ञापन

हेलीपैड पर जाने से रोके जान बिफरे पूर्व सीएम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर हरिद्वार पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सहित कई भाजपाइयों को सीओ ने हेलीपैड पर प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए जाने से रोक दिया। बृहस्पतिवार को अमित का विमान भल्ला स्पोर्टस स्टेडियम में बने हेलीपैड पर उतरा। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और चुनिंदा पार्टी के नेता मौजूद थे। ज्यादा लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और उनके समर्थक हेलीपैड पर जाने लगे। यहां ड्यूटी पर तैनात सीओ ने प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए अंदर जाने से रोक दिया। जिसको लेकर तीरथ सिंह रावत बिफर गए और सीओ से भिड़ गए। उन्होंने सीओ को कहा कि तुम पहचानते नहीं हो। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में पार्टी के नेता और कुछ पुलिस अफसरों ने मामले को किसी तरह शांत किया।

शाह का काफिला निकलने के बाद लगा जाम

भल्ला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हेलीपैड पर विमान से उतरने के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह गाड़ी से पहले गुरुकुल कांगड़ी विवि में दीक्षांत समारोह में पहुंचे। देवपुरा से होते हुए तुलसी चौक, शंकराचार्य चौक से हाईवे होते हुए गुरुकुल में उनका काफिला पहुंचा। काफिला निकलने तक पुलिस ने यातायात को जहां-तहां रोक दिया। मंत्री का काफिला जाने के बाद जब वाहनों को आगे जाने दिया गया तो जाम लग गया। काफी देर तक यही स्थिति बनी रही। गुरुकुल के बाद गृहमंत्री अमित शाह ऋषिकुल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे और फिर यहां से पतंजलि योगपीठ के लिए रवाना हुए। दोपहर से शाम तक कई बार काफिला गुजरने से शहर के अंदर और हाईवे पर यातायात रुकने से जाम लगता रहा। हालांकि जगह-जगह तैनात पुलिसकर्मी तुरंत वाहनों को निकलवाते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें