फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: डॉ वी षणमुगम बने UCC के महानिबंधक, सचिव वित्त के पद पर थे अब तक कार्यरत

Thu, 30 Jan 2025 02:05 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

यूसीसी में दायित्वों का निर्वहन किए जाने के लिए डॉ वी षणमुगम को महानिबंधक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ वी षणमुगम (सचिव वित्त ) को  यूसीसी का महानिबंधक बनाया गया है। उत्तराखंड में ढाई साल की तैयारियों के बाद समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी पोर्टल ucc.uk.gov.in और नियमावली का लोकार्पण किया। वहीं, इसकी अधिसूचना भी जारी हो गई। इसी के साथ स्वतंत्र भारत के इतिहास में समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना।

विज्ञापन


समान नागरिक संहिता के लिए 27 मई 2022 को विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था। समिति ने अपनी रिपोर्ट दो फरवरी 2024 को सरकार को सौंपी थी। इसके बाद आठ मार्च 2024 को विधानसभा में विधेयक पारित किया गया। विधानसभा से पास होने के बाद इस इसे राष्ट्रपति के अनुमोदन के लिए भेजा गया।

ये भी पढ़ें...महाकुंभ भगदड़: उत्तराखंड के 16 लोग फंसे, एक युवक लापता; विजेंद्र ने फोन पर सुनाई आपबीती, बोले- फोन बंद जा रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से 12 मार्च 2024 को इस अधिनियम पर राष्ट्रपति का अनुमोदन मिल गया। इसके बाद यूसीसी के क्रियान्वयन के लिए तकनीक आधारित व्यवस्थाएं लागू की गईं। नागरिकों और अधिकारियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल विकसित किए गए। बीती 20 जनवरी को यूसीसी की नियमावली को अंतिम रूप देकर कैबिनेट ने इसे पास कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें