फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिफॉर्म सिविल कोड: गृह विभाग बनाएगा प्रारूप, पढ़िए हरीश धामी के सीट छोड़ने के बयान पर दिल्ली में मौजूद सीएम ने क्या कहा?

Sat, 16 Apr 2022 04:06 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर सीएम धामी तेजी से कार्य कर रहे हैं। वहीं इस बीच दिल्ली में मौजूद सीएम ने कांग्रेस विधायक हरीश धामी के उनके लिए सीट छोड़ने वाले बयान को लेकर अपनी बात कही है। 
विज्ञापन
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने की घोषणा को धरातल पर उतारने के लिए गृह विभाग को नोडल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अब गृह विभाग के माध्यम से समान नागरिक संहिता का प्रारूप तैयार किया जाएगा। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा की थी। दूसरी बार सत्ता में आने के बाद पहली कैबिनेट में सरकार ने समान नागरिक संहिता के लिए समिति बनाने का निर्णय लिया था।

ये भी पढ़ें...सैंडल से दूल्हे का 'स्वागत': पति की तीसरी शादी में दूसरी पत्नी ने बरसाए अनगिनत चप्पल, तस्वीरों में देखें- होने वाले जीजाजी कैसे भागे

अब सरकार ने प्रारूप तैयार करने के लिए गृह विभाग को नोडल विभाग नामित किया है। गृह विभाग के माध्यम से समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति विधि विशेषज्ञों के साथ अन्य क्षेत्र विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा। जल्द ही गृह विभाग समिति का गठन कर सकती है। 
 

विज्ञापन

हरीश धामी के बयान पर सीएम की प्रतिक्रिया

दिल्ली में मौजूद सीएम धामी ने कांग्रेस विधायक हरीश धामी के बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं हरीश धामी (कांग्रेस विधायक जिन्होंने अपनी विधानसभा सीट छोड़ने के लिए कहा) का आभारी हूं, हमारे अपने लोगों ने भी अपनी विधानसभा सीटों को छोड़ने की पेशकश की है लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान द्वारा लिया जाएगा।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें