फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी थाली में गंदगी परोस रहे रेस्टोरेंट

Thu, 26 Sep 2013 12:55 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप रेस्टोरेंट में खाना खाने जा रहे हैं तो जरा ध्यान से। राजधानी के रेस्टोरेंट आपकी सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन


यहां रखे जाने वाला न तो पनीर बेहतर है और न ही अन्य खाद्य सामग्री। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बुधवार को बांगिया टावर स्थित वाइब्स रेस्टोरेंट में छापा मारा तो कुछ ऐसी ही हकीकत दिखी। यहां पनीर गंदे पानी में तैर रहा था, जबकि दही में सड़ांध उठ रही थी। किचन में भी सफाई बिल्कुल नहीं दिखी।
विज्ञापन


पढ़ें, अब अपना ख्याल खुद ही रखिए

ज्यादातर जगह प्याज, टमाटर सब्जियों के छिलके पड़े थे, जिन पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। इनमें से कुछ अन्य खाद्य सामग्री पर भी विराजमान थीं। यहां से पनीर और दही की सैंपलिंग की गई। कुल दो सैंपल लिए गए, जिन्हें अब जांच के लिए रूद्रपुर स्थित जांच प्रयोगशाला के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें