फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर बेरोजगारों ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस कॉस्टेबल और दारोगा भर्ती की विज्ञप्ति जारी न होने से नाराज देवभूमि बेरोजगार मंच के बैनर तले सैकड़ों बेरोजागारों ने एक बार फिर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। लेकिन हाथीबड़कला में पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगा बेरोजगारों को रोक दिया। इस दौरान बेरोजगारों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। इससे पहले भी बेरोजगारों ने छह दिसंबर को सीएम आवास कूच किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहले सभी बेरोजगार परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। जहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बेरोजगार एक जुलूस की शक्ल में पैदल मार्च कर सीएम आवास कूच के लिए बढ़े। देवभूमि बेरोजगार मंच के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि बीते सात साल से पुलिस भर्ती की आस लगाए बेरोजगारों के सब्र का बांध टूट चुका है। लेकिन सरकार उन्हें सिर्फ आश्वासन देने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें