फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: लॉकडाउन में बेरोजगार होने के बाद बेचने लगा नशा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 10 Nov 2020 09:51 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ड्रग - फोटो : ANI file photo
विज्ञापन

लॉकडाउन में बेरोजगार होने के बाद एक युवक ने कमाई के लिए नशे का धंधा अपना लिया। हालांकि चंद दिनों में ही युवक पुलिस हत्थे चढ़ गया। आरोपी के पास से कुल 420 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राकेश गुसाईं ने बताया कि ऑपरेशन सत्य के तहत पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में लोग भी पुलिस को सूचना दे रहे हैं। इसके अलावा मुखबिर तंत्र से भी पुलिस को काफी जानकारी मिल रही है।

इसी क्रम में देर रात चेकिंग के दौरान एक स्कूटर सवार संदिग्ध को रोका गया तो वह पुलिस को देखकर सकपकाने लगा। इस पर उसे घेराबंदी करते हुए पकड़ा गया। स्कूटर की तलाशी से चरस बरामद हुई।
विज्ञापन


आरोपी का नाम पंकज भट्ट निवासी बलुवाकोट पिथौरागढ़ है। वह पहले एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। लॉकडाउन में नौकरी छूट गई थी। इसके बाद वह चरस आदि बेचने वालों के संपर्क में आया। आरोपी ने एक-दो बार पहले भी नशा बेचा है। पुलिस उसके साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें