हरबर्टपुर। तहसील क्षेत्र के लखनवाला में रविवार को यूथ एवं इको क्लब के माध्यम से आयोजित अंडर-16 वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन ग्राम प्रधान सुंदरलाल ने किया।
उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों की ओर अग्रसर होने का आह्वान करते हुए कहा खेल न केवल शारीरिक विकास बल्कि व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर पछवादून विकास मंच की ओर से आयोजन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। आयोजकों ने बताया प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करने के लिए मंच उपलब्ध कराना व क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर पछवादून विकास मंच के संयोजक अतुल शर्मा, मोहम्मद अनस, नसीम अहमद, तस्लीम अहमद, दानिश, हरीश कुमार, कुणाल कुमार सहित क्लब के सभी पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।