फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर दोपहर बाद न जाने की सलाह, पुलिस ने यात्रा मार्ग पर लगाए चेतावनी बोर्ड

Sun, 07 Jun 2026 08:15 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)

सार

तुंगनाथ क्षेत्र में सुरक्षा को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक ऊखीमठ मनोज नेगी ने तुंगनाथ और चंद्रशिला ट्रैक का निरीक्षण किया। इसके बाद चोपता घोड़ा स्टैंड, तुंगनाथ मंदिर परिसर और चंद्रशिला ट्रैक पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए।
विज्ञापन
चंद्रशिला ट्रेक पर ना जाने की सलाह के लगाए बोर्ड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रशिला ट्रैक पर बढ़ते मौसम संबंधी जोखिम को देखते हुए पुलिस ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बिजली गिरने और मौसम अचानक बदलने के खतरों को देखते हुए पुलिस ने दोपहर एक बजे के बाद पर्यटकों व श्रद्धालुओं को चंद्रशिला ट्रैक पर न जाने की सलाह दी है।

विज्ञापन


तुंगनाथ क्षेत्र में सुरक्षा को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक ऊखीमठ मनोज नेगी ने तुंगनाथ और चंद्रशिला ट्रैक का निरीक्षण किया। इसके बाद चोपता घोड़ा स्टैंड, तुंगनाथ मंदिर परिसर और चंद्रशिला ट्रैक पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए और बोर्ड पर खराब मौसम, भारी वर्षा और घने कोहरे के दौरान आगे नहीं बढ़ने की सलाह दी गई।

नंदा देवी कोर जोन:  जैव विविधता के अध्ययन के लिए 85 सदस्यीय दल रवाना, वन मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी ने बताया कि तुंगनाथ मंदिर परिसर में लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लगातार यात्रियों को मौसम और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जा रही है। साथ ही ट्रैक पर तैनात पुलिस कर्मियों को यात्रियों की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से मौसम की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें