भांजे से लेन-देन के विवाद को लेकर एक युवक ने बृहस्पतिवार शाम को पानी की टंकी पर चढ़कर जमकर हंगामा किया। वह भांजे से रकम न दिलाने की स्थिति में कूदकर जान देने की धमकी दे रहा था।
पत्नी और अन्य परिजनों ने उसे समझाने की काफी कोशिश की, मगर वह नहीं माना। पुलिस ने जैसे-तैसे समझाकर उसे नीचे उतारा। पुलिस ने युवक का शांति भंग में चालान कर दिया है।
नेहरू कालोनी निवासी मोहित बिष्ट का अपने भांजे रोहित सुनियाल से रुपये का लेन-देन का विवाद चल रहा है। भांजे के फोन न उठाने से नाराज मोहित शाम सवा पांच बजे के करीब सी ब्लाक स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया।