फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ग्रीन बिल्डिंग का नहीं दे सके प्रजेंटेशन, डीएम ने लगाई अफसरों को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II-ट्रैफिक लाइट डीपीआर तथा पुलिस के कैमरे स्मार्ट सिटी के साथ इंटिग्रेटिड नहीं होने पर जताई नाराजगी
I
Iृस्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सविन बंसल ने विकास भवन सभागार में स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इस बरसात में आईएसबीटी पर बाढ़ जैसे हालात न हों। उन्होंने अधिकारियों को वाटररूट डिजाइन का कार्य करने के निर्देश दिए। कहा, ढाल एवं ड्रेनेज प्लान बनाकर शीघ्र प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने ग्रीन बिल्डिंग के कार्यों का प्रोगेस प्रजेंटेशन नहीं देने पर नाराजगी जताई। एसीईओ को निर्देशित किया कि ग्रीन बिल्डिंग के कार्य वर्क एवं लेबर प्लान के अनुसार संचालित हों।
I
Iजिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी अंतर्गत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली। इस पर बताया किया गया कि 114 कैमरे ऑफलाइन है, जिनमें बीएसएनएल के कार्यो से 11, एचपी के कार्यों से 19 तथा यूपीसीएल के कार्यों से 15 कैमरे अस्थायी रूप से ऑफलाइन है, जिस पर जिलाधिकारी ने समन्वय कर कैमरे ऑनलाइन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

I
I
I
Iसाथ ही जो कैमरे पीआईयू वर्क के कारण लंबित हैं, उन्हें एक सप्ताह के भीतर सुचारू करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ट्रैफिक लाइट डीपीआर तथा पुलिस के कैमरे स्मार्ट सिटी संग इंटिग्रेटिड नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

I
Iकहा, पुलिस के सीसीटीवी कैमरों को स्मार्ट सिटी से इंटिग्रेटिड किया जाए। चौराहों के सौंदर्यीकरण व चौड़ीकरण कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत स्मार्ट स्कूलों के तकनीकी रखरखाव व मरम्मत कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया न करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल समिति बनाते हुए टेंडर प्रक्रिया पूरा करने के निर्देश दिए।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें