देहरादून में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली से पहले भाजपा नेता उमा भारती ने राहुल पर जमकर निशाना साधा है।
पढ़ें, उत्तराखंड से कम हो गया एक राष्ट्रीय स्मारक
उत्तराखंड में भाजपा की चुनाव प्रभारी उमा भारती ने कहा है कि भाजपा के लिए राहुल गांधी से कोई खतरा नहीं है। कहा कि राहुल जहां जाते हैं वहां कांग्रेस का बंटाधार हो जाता है।
उमा भारती ने देहरादून में भाजपा कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में ये बातें कहीं।
पढ़ें, सीएम राहुल की रैली में बिजी, जनता दरबार स्थगित
उमा ने राहुल की रैली के सवाल पर कहा कि भाजपा को राहुल गांधी की रैली से कोई खतरा नहीं है। कहा कि कांग्रेस नरेंद्र मोदी से डर गई है।
चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक ली
उमा भारती ने चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में कहा कि हरीश रावत के मुख्यमंत्री होने या नहीं होने से हरिद्वार संसदीय सीट पर कोई फर्क नहीं पड़ता। इस बार यह सीट भाजपा के पास होगी।
उमा भारती ने हरिद्वार से खुद के चुनाव लड़ने से भी इंकार नहीं किया। बस इतना कहा कि हाईकमान का जो भी फैसला होगा, मान्य होगा।
रावत पर साधा निशाना
प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर आयोजित बैठक में उमा भारती ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत केंद्र में बनी मंत्रिमंडल की आपदा से संबंधित समिति के सदस्य भी रहे हैं, लेकिन 10 माह बीतने के बावजूद राज्य में कहीं राहत नहीं दिख रही है। एक भी परिवार का पुनर्वास नहीं हो सका।
पढ़ें, 'सतपाल महाराज साथ देते हैं, आशीर्वाद नहीं देते'
उन्होंने पार्टी नेताओं को सक्रिय करते हुए कहा कि प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार करे, जनता को जागरूक करने के लिए वर्गवार सम्मेलनों का आयोजन अभियान शीघ्र पूरा कर लिया जाए।
कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता चुनाव पूरा होने तक घर का त्याग कर घर घर जाए। अध्यक्षीय भाषण के दौरान प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इस बार पांचों संसदीय सीटें भाजपा को दिलाने के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें।
पढ़ें, चारधाम यात्रा पर मंडरा रही आपदा की ‘प्रेतछाया’
बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार, प्रदेश महामंत्री प्रकाश पन्त, नरेश बंसल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोहरकान्त ध्यानी, विधायक हरबंस कपूर एवं प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक व सह संयोजक उपस्थित थे।