फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों के तहत ही चलें अल्ट्रासाउंड केंद्र : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
Iजिलाधिकारी सविन बंसल की ओर से शनिवार को ऋषिपर्णा सभागार में पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए अल्ट्रासाउंड के निर्देश दिए।
विज्ञापन

I
Iजिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे सभी अल्ट्रासाउंड के केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई करें, जो मानकों के विपरीत चल रहे हों। कहा कि पब्लिक सुरक्षा के दृष्टिगत सभी केन्द्रों पर फायर सेफ्टी उपकरण लगाए जाएं, साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से निर्गत प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से चस्पा किया जाए। कहा कि अल्ट्रासाउंड का इस्तेमाल उपचार तक ही सीमित रहे। किसी भी तरह की अनियमितताएं मिलने पर बिना किसी देरी के केन्द्रों की मान्यता रद्द करें। कहा कि अधिकारी रोस्टर बनाकर क्षेत्रवार सभी केंद्रों का निरीक्षण करें। इसमें एसडीएम एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने सहसपुर ब्लॉक में लिंगानुपात का सोशल ऑडिट कराने के निर्देश दिए है। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज शर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, जीसी पंचौली, जीपी रतूड़ी, जेपी नौटियाल, डॉ. निखिल कुमार, जितेन्द्र कुमार, डॉ. ममता बहुगुणा आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें