फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 10 हजार रुपये का इनामी पशु तस्कर एसटीएफ ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




कलियर से हुआ गिरफ्तार, रायपुर थाने में दर्ज हैं दो मुकदमे

10 हजार रुपये इनामी पशु तस्कर कलीम कुरैशी को एसटीएफ ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ रायपुर थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। मूल रूप से रायपुर क्षेत्र के रहने वाले इस तस्कर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि इनामी बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अधोईवाला, रायपुर के रहने वाले कलीम कुरैशी के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही थी । उसके खिलाफ रायपुर में पशु तस्करी के आरोप में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के कलियर क्षेत्र में होने की बात पता चली। एसटीएफ की टीम ने आरोपी को कलियर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें