तीनों भर्तियां रद्द, मार्च में होंगी दोबारा
वहीं, सचिवालय रक्षक की परीक्षा 26 सितंबर 2021 को हुई थी, जिसमें 36,533 में से 25,805 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें भी करीब 150 संदिग्ध चिन्हित हुए हैं। कुल मिलाकर एसटीएफ अब तक करीब 400 संदिग्धों को पहचान चुकी है। जांच जारी है, संदिग्धों की संख्या बढ़ सकती है। तीनों भर्तियां रद्द हो चुकी हैं, जो कि मार्च में दोबारा होंगी।
उधर, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि एसटीएफ से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर नकल के आरोपी सभी छात्रों को आयोग ब्लैक लिस्ट करेगा। नियमानुसार उनके भविष्य की परीक्षाओं में शामिल होने पर कुछ वर्षों के लिए प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें...Unemployment: उत्तराखंड में बेरोजगारी बढ़ी, तीन फीसदी का इजाफा, CMIE की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
पेपर लीक के हर आरोपी की पहचान का अभियान
सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ पेपर लीक वाली तीनों परीक्षाओं के संदिग्धों की पहचान को बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी एक माह में एसटीएफ अपनी रिपोर्ट में पेपर लीक के आरोपियों की पहचान की रिपोर्ट आयोग तक पहुंचा देगी।