एलटी भर्ती की सूची जारी, सत्यापन जल्द
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामान्य, कला, व्यायाम, गृह विज्ञान, वाणिज्य, संगीत, उर्दू, पंजाबी, बंगाली विषय की लिखित परीक्षा आठ अगस्त 2021 को कराई थी। विभिन्न चरणों में जारी मेरिट सूची के आधार पर विभाग को अर्ह अभ्यर्थियों की चयन संस्तुति भेजी गई थी। इसके बाद नियोक्ता शिक्षा विभाग ने मंडल स्तर से काउंसलिंग में अनुपस्थित अभ्यर्थियों की विषयवार सूचना और आयोग की ओर से पूर्व में चयनित अभ्यर्थियों की संस्तुतियों के बाद 60 प्रतिशत सीधी भर्ती और 10 प्रतिशत विभागीय लिखित परीक्षा के तहत बचे पदों की मेरिट लिस्ट जारी की है। इन सभी चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की जानकारी जल्द वेबसाइट पर जारी होगी।
इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती में आयु गणना में राहत
आयोग ने इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती परीक्षा का विज्ञापन हाल में जारी किया था। 136 पदों के लिए हो रही इस भर्ती में आयोग ने अभ्यर्थियों को आयु गणना संबंधी राहत दी है। आयोग सचिव एसएस रावत के मुताबिक, आयु की गणना एक जनवरी 2014 के बजाए एक जुलाई 2023 के आधार पर की जाएगी। भर्ती के बाकी नियम पूर्व जैसे ही रहेंगे।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: खिलाड़ियों को नौकरी में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को वित्त और कार्मिक की मंजूरी, लाया जाएगा विधेयक