एनआईएस पटियाला या उससे संबद्ध अन्य संस्थानों से प्रशिक्षण (कोचिंग) में डिप्लोमा होना चाहिए। या फिर बीपीएड, डीपीएड या बीपीई की डिग्री होनी चाहिए। जनरल, ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये, एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये शुल्क देय होगा। आयोग ने भर्ती परीक्षा का सिलेबस भी साथ में जारी किया है।
यूकेपीएससी ने 20 भर्तियों का सिलेबस अपडेट किए
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अपनी 20 भर्तियों के सिलेबस वेबसाइट पर अपडेट कर दिए हैं। यह पुराने सिलेबस थे, जो कि अब नए बदलावों के साथ जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी इनमें से जिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, उसका सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।