इस भर्ती के लिए छह फरवरी से 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जनरल, ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 150 रुपये होगा।
यहां करें आवेदन : www.sssc.uk.gov.in
आशुलिपिक-वैयक्तिक सहायक भर्ती का रिजल्ट जारी
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार को आशुलिपिक-वैयक्तिक सहायक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इसकी अंतिम संशोधित उत्तर कुंजी भी जारी की गई है। पदों के सापेक्ष चार गुना अभ्यर्थियों के नाम रिजल्ट में शामिल किए गए हैं। अब आशुलिपि और टंकण का टेस्ट होगा, जिसकी सूचना अलग से जारी की जाएगी। आयोग ने अंतिम उत्तर कुंजी में एक सवाल को मूल्यांकन से हटा दिया है। रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।