कंपनी मालिक को रिमांड पर लेने की तैयारी में एसटीएफ
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड आरएमएस टेक्नो सॉल्यूसन के गिरफ्तार मालिक राजेश चौहान को एसटीएफ रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
रिमांड पर लेकर एसटीएफ कंपनी की ओर से और कितनी परीक्षाओं के पेपर लीक किए थे, का राज खोलना चाहती है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जल्द ही रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की जाएगी। यूकेएसएसएससी मामले में एसटीएफ ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई प्रदेशों में परीक्षा का ठेका लेने वाली आउटसोर्स कंपनी आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन के मालिक राजेश चौहान को गिरफ्तार किया है। पेपर लीक का मुख्य मास्टरमाइंड राजेश चौहान ही है।
उसी ने करोड़ों रुपयों में दलाल के माध्यम से पेपर बेेचे थे। गिरफ्तारी के बाद अब एसटीएफ अजय चौहान को रिमांड की तैयारी कर रही है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रिमांड के लिए जल्द ही कोर्ट में अर्जी दाखिल की जाएगी। बताया जा रहा रिमांड के जरिए एसटीएफ अजय चौहान के और राज्यों में पेपर लीक में संलिप्तता समेत अन्य राज खोलना चाहती है। एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, रिमांड मिलने के बाद अन्य राज्यों से कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं।