फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSSSC : उत्तरकाशी के 80 कामयाब उम्मीदवार बने पहेली, बैंकॉक में है पेपर लीक में खिलाड़ी इसी क्षेत्र का नेता

Sun, 07 Aug 2022 08:25 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में उत्तरकाशी जिला सबसे अधिक चर्चा में है। परीक्षा में करीब 80 कामयाब उम्मीदवार उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र के हैं। आयोग ने जब इन उम्मीदवारों की पुरानी परीक्षाओं के अंकों का रिकॉर्ड खंगाला तो यह शक के घेरे में आए। दिलचस्प बात यह भी है कि इसी क्षेत्र का एक नेता पेपर लीक में खिलाड़ी माना जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र के 80 उम्मीदवारों की कामयाबी पहेली बनी हुई है। इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के कामयाब होने में उसी क्षेत्र के एक नेता का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में भी इसी नेता का नाम उछला था।

विज्ञापन


854 पदों के लिए चार-पांच दिसंबर को हुई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में करीब 80 कामयाब उम्मीदवार उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र के हैं। आयोग ने जब इन उम्मीदवारों की पुरानी परीक्षाओं के अंकों का रिकॉर्ड खंगाला तो यह शक के घेरे में आए। दिलचस्प बात यह भी है कि इसी क्षेत्र का एक नेता पेपर लीक में खिलाड़ी माना जा रहा है।

 

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में भी इस नेता का नाम सामने आया था। बताया जा रहा है कि अभी यह बैंकांक में है। हालांकि एसटीएफ उसके स्वदेश लौटने का इंतजार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस नेता का राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है।

विज्ञापन

खुलेआम देता है सरकारी नौकरी का दावा

सूत्रों के मुताबिक, जिस उत्तरकाशी के नेता का नाम इस पेपर लीक में सामने आ रहा है, वह खुलेआम सरकारी नौकरी दिलाने का दावा करता है। इसकी ऐवज में वह खुलेआम पैसा भी लेता है। अब इस नेता की नकल माफियाओं से कितनी सांठगांठ है, यह आने वाला समय ही बताएगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हर घर तिरंगा कार्यक्रम के दौरान दो भाजपा नेताओं में कहासुनी, घर जाकर फायरिंग करने से मचा हड़कंप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें