समूह-ग की भर्तियों का नया कैलेंडर जल्द
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग समूह-ग की भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर भी जल्द जारी करेगा। आयोग के अधिकारियों का कहना है कि भर्तियों में कोई विलंब नहीं होगा। पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी।
पुस्तकालय भर्ती की चयन सूची भेजी
यूकेएसएसएससी ने उप पुस्तकालयाध्यक्ष, पुस्तकालय, सूचना सहायक, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष व सूचीकार के पदों पर भर्ती परीक्षा की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली है। सोमवार को विभाग को चयन सूची भेज दी गई है। अब विभाग के स्तर से चुने गए अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।
हमने आगामी परीक्षाओं के लिए कुछ अहम बदलाव किए हैं। पूर्व में जो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, वह नहीं होंगे। इसकी जगह हम प्राथमिकता पर सरकारी संस्थानों को चुनेंगे। परीक्षा केंद्रों की कड़ी निगरानी की जाएगी।
- जीएस मर्तोलिया, अध्यक्ष, यूकेएसएसएससी