फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSSSC: आयोग में सचिव ने तो संभाली जिम्मेदारी, लेकिन 14 दिन बाद भी परीक्षा नियंत्रक की कुर्सी खाली

Sat, 27 Aug 2022 12:25 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

योग में परीक्षा नियंत्रक की कुर्सी जनवरी से खाली पड़ी। परीक्षा नियंत्रक न होने की वजह से आयोग ने शासन को परीक्षाएं कराने में असमर्थतता का पत्र भी भेजा था। इसके बाद शासन ने 13 अगस्त को सचिव संतोष बडोनी को हटाकर उनकी जगह एसएस रावत को जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन
यूकेएसएससी - फोटो : UKSSSC:
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में सचिव ने तो जिम्मेदारी संभाल ली थी लेकिन 14 दिन बीतने के बाद भी परीक्षा नियंत्रक ज्वाइन नहीं कर पाई हैं। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी जिलाधिकारी के स्तर से उन्हें अभी तक रिलीव नहीं किया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, आयोग में परीक्षा नियंत्रक की कुर्सी जनवरी से खाली पड़ी। परीक्षा नियंत्रक न होने की वजह से आयोग ने शासन को परीक्षाएं कराने में असमर्थतता का पत्र भी भेजा था। इसके बाद शासन ने 13 अगस्त को सचिव संतोष बडोनी को हटाकर उनकी जगह एसएस रावत को जिम्मेदारी सौंपी थी।

ये भी पढ़ें...साध्वी प्राची: टी राजा के समर्थन में उतरीं, कहा-रोज आग उगलने वाले ओवैसी की गिरफ्तारी कब होगी, फारूकी पर भी बरसी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, परीक्षा नियंत्रक के खाली पड़े पद पर उत्तरकाशी के बड़कोट की एसडीएफ शालिनी नेगी को आयोग में तैनाती दी थी। अभी तक वह ज्वाइन नहीं कर पाई हैं। इस वजह से आयोग में नई परीक्षाओं को लेकर अभी कोई ठोस निर्णय नहीं हो पा रहा है। सचिव कार्मिक शैलेश बगोली का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। सप्ताह भर में नई परीक्षा नियंत्रक ज्वाइन कर लेंगी। संभावना जताई जा रही है कि शालिनी नेगी सोमवार को ज्वाइन करेंगीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें